प्रशिक्षित सेकर बाज़

पशुचिकित्सक के पास जाना

एक फाल्कन क्लिनिक का दौरा
एक फाल्कन क्लिनिक का दौरा

यदि आप स्वस्थ सेकर बाज़ों पर अनुभाग पढ़ते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि पशु चिकित्सा विशेषज्ञ आपके सेकर के आते ही कितनी मदद कर सकता है। बाज़ों के अस्पताल के पृष्ठ पर ऐसे कई बाज़ विशेषज्ञों की सूची है। यदि आप ऐसे अस्पताल को जानते हैं जो इस सूची में नहीं हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम सभी को जंगली सेकर बाज़ों के साथ-साथ प्रशिक्षित बाज़ों की मदद करने के लिए मिलकर काम करने की ज़रूरत है।

पशु चिकित्सक के पास जाने का एक और अच्छा कारण आपके नए सेकर बाज़ के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना है। जंगली सेकर बाज़ों की मदद के लिए अधिक शोध शुरू हो चुका है। जैसे कि बाज़ में एक अनदेखा मार्कर हो सकता है जिसे पशु चिकित्सक द्वारा पढ़ा जा सकता है और यह जाना जा सकता है कि यह बाज़ किस देश में पैदा हुए। कुछ पक्षियों में माइक्रोचिप्स पाए जा सकते हैं, जिन्हे जीवविज्ञानियों ने उनके घोंसले का दौरा करते हुए डाला हो। यदि एक छोटा सा पंख या अन्य नमूना दिया जा सकता है, तो चल रहे शोध से आपके पक्षी के स्रोत के बारे में उसके डीएनए से अधिक पता चल सकता है।

जब कोई पशु चिकित्सक आपके सेकर बाज़ से इस तरह की जानकारी इकट्ठा कर सकता है, तो यह जंगली सेकर बाज़ों को भी मदद कर सकता है। यदि हम यह जान पाएं कि प्रशिक्षित जंगली सेकर बाज़ कहां पले-बड़े हुए, तब हम यह भी जान सकते हैं कि किन क्षेत्रों में उन परिवर्तनों से बचाव करना सबसे महत्वपूर्ण है जो और पक्षियों के उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सेकर बाज़ों को सुरक्षित उड़ाना

उड़ान-सुरक्षित जेसेस (विस्तार करने के लिए क्लिक करें) के साथ एक सेकर बाज़।
उड़ान-सुरक्षित जेसेस (विस्तार करने के लिए क्लिक करें) के साथ एक सेकर बाज़।

सेकर बाज़ एक अद्भुत शिकार करने वाला साथी है, जिसकी तेज आँखें आपकी तुलना में अधिक देख सकती हैं। उसकी उड़ान-सुरक्षित जेजेस के साथ, इस बाज़ को पकड़े जाने का कोई जोखिम नहीं है जब वह ज़मीन पर उतरता है। जहां पक्षी उड़ाए जाते हैं, वहां सावधानी रखना जरूरी और महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई बाज़ मध्य-वोल्टेज विद्युत ऊर्जा लाइनों पर विद्युतीकृत हो जाते हैं, विशेष रूप से जहां पक्षियों के लिए कोई अन्य बैठने की संभावनाएं नहीं हों।

उन जगहों के पास भी सावधान रहें, जहाँ और शिकारी भी सामान्य प्रजाति का शिकार करने के लिए निकले हो, या वो जगह जहाँ लोग कबूतर रखते हैं। दोनों दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। कबूतर बाज़ों को लंबी दूरी तक उन स्थानों तक प्रलोभित कर सकते हैं जो सुरक्षित नहीं हैं। भागने के लिए राजमार्गों पर कारों के बीच कबूतरों के उड़ने की कहानियां हैं और यह पीछा करते हुए बाज़ों के लिए घातक हो सकता है। यहां तक कि अगर आपका पक्षी कबूतर को पकड़ता है, तो यह सुरक्षित भोजन नहीं है, क्योंकि कबूतर कई बीमारियों को जन्म देते हैं जो बाज़ों को हो सकती हैं।

जंगली शिकारी पक्षी बाज़ों के लिए एक समस्या बन सकते है, खासकर तब जब वे सुबह सुबह ऊंची उड़ान कर रहे हों। गरुड़ पक्षी ऐसे समय में बाज़ पर हमला कर सकते हैं। अगर ज़मीन पर कोई मरा हुआ जानवर हो तो कुत्ते भी बाज़ के लिए एक समस्या बन सकते हैं।

शिकारी पक्षियों को रिहा करना

क्या आपका सेकर बाज़ रिहाई के लिए सुरक्षित है?
क्या आपका सेकर बाज़ रिहाई के लिए सुरक्षित है?

अतीत मैं, हर जगह फाल्कनर्स (बाज़दार लोग) अपने प्रशिक्षित शिकारी पक्षियों को शिकार के बाद रिहा कर देते थे। यह एक अच्छी परंपरा है। यदि ऐसे पक्षियों को स्वस्थ रखा गया हो, वे अच्छी तरह से शिकार कर सकते हैं और सावधानी से जारी किए जाते हैं, वे जंगली से ऋण पर हैं, तो यह जंगली बाज़ों की अपेक्षा बेहतर जीवित रह सकते हैं और अपनी नेसल बना सकते हैं। यह उन बाज़दरों के लिए महत्वपूर्ण है, जो जंगली में बाज़ों की बहुत परवाह करते हैं।

ब्रिटेन में, जब जंगल ख़तम हो गए और गोशौकस पक्षी शिकार के कारण विलुप्त हो गए, बाज़दरों ने प्रशिक्षण और रिहाई के लिए गोशौकस को आयात करने के लिए योजनाएँ चलाईं, जिसमें कई सौ जोड़ों की आबादी फिर से स्थापित हो गई। कई अन्य देशों में जब जंगली पक्षियों की आबादी ज़हर की वजह से विलुप्त हो गयी, तब वहां बाज़दारों ने इनकी आबादी को फिर से स्थापित करने के लिए इनको नस्ल और रिहा किया। वे कई प्रजातियों के साथ सफल रहे, सबसे प्रसिद्ध पेरेग्रीन बाज़।

यह पारंपरिक बाज़दारी, लोगों को प्रोत्साहित करती है कि वह जंगली शिकारी पक्षियों को फंसाना और उनका अध्ययन करने में सहायता करना सीखें। निर्देशों का एक सरल सेट आईऐएफ वेबसाइट (नीचे लिंक देखें) से उपलब्ध है जो आपको उन जंगली शिकारी पक्षियों को रिहा करने में मदद करता है जो जंगली से आते हैं, जब आपको लगता है कि आपने उनके साथ पर्याप्त शिकार किया है और यह समय है कि वे स्वयं एक परिवार रखें। यह ध्यान रखिये की आप उनकी रिहाई के लिए ऎसी सुरक्षित जगह चुने जैसे कि आप उनके साथ शिकार के लिए चुनते हैं (ऊपर देखें)।

वेब पर